गोपीकांदर थाना प्रभारी पर कमीशन मांगने व गाली-गलौज करने का आरोप

प्रखंड के कई मुखियाओं ने सामुहिक रूप से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन पीएम आवास योजना व शौचालय निर्माण को लेकर बालू, ईंट व बोल्डर ले जाने में व्यवधान करने का आरोप दुमका : गोपीकांदर प्रखंड के कई पंचायतों के मुखियाओं ने थाना प्रभारी प्रमोद रंजन के विरोध में मोरचा खोल दिया है. मुखिया ने स्पीड […]

प्रखंड के कई मुखियाओं ने सामुहिक रूप से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पीएम आवास योजना व शौचालय निर्माण को लेकर बालू, ईंट व बोल्डर ले जाने में व्यवधान करने का आरोप
दुमका : गोपीकांदर प्रखंड के कई पंचायतों के मुखियाओं ने थाना प्रभारी प्रमोद रंजन के विरोध में मोरचा खोल दिया है. मुखिया ने स्पीड पोस्ट से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री रघुवर दास को भेजा है. जिसमें ननमेथियस मुर्मू ने श्री मुर्मू ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोपीकांदर थाना प्रभारी प्रमोद रंजन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना व शौचालय के निर्माण में बालू, ईंटा, बोल्डर लाने में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है. वहीं इसके लिये कमीशन की मांग की जा रही है और मामले में विरोध जताने पर श्री रंजन जातिसूचक अपशब्द के साथ गाली-गलौज करते हैं.
उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी का जंगल माफिया के साथ मिली भगत है. जिसमें जंगल कटाई के साथ-साथ अवैध कोयला खनन व पत्थर खनन चला रहे हैं. जिस वजह से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है. ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगायी गयी है. वहीं थाना प्रभारी प्रमोद रंजन का कहना है कि कुछ मुखिया आपसी स्वार्थ के लिये मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल में खरौनी मुखिया दुर्गा देहरी, मुसना देवेंद्र देहरी, शांति देवी, पुष्पा सोरेन, मरागकुड़ा मरांडी अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >