पहल. उन्मुखीकरण कार्यशाला में बोले पंचायती राज पदाधिकारी
दुमका : सामाजिक अंकेक्षण इकाई द्वारा इंडोर स्टेडियम में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया. कार्यशाला का उदघाटन जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने किया. श्री यादव ने कहा कि अपने विकास का मूल्यांकन समाज स्वयं करे. सामाजिक अंकेक्षण रांची से आये जिला संसाधन मनोरंजन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड राज्य के सभी 24 जिलों के 553 पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है. क्रम में 15 मार्च से 21 मार्च एवं 23 मार्च से 29 मार्च 2017 तक दो चरणों में किया जायेगा. सामाजिक अंकेक्षण की तैयारी के लिए यह उन्मुखीकरण
कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. कहा कि इस अवधि में बेतहर तरीके से अंकेक्षण किया जा सके. मनोरंजन ने बताया कि सोशल ऑडिट रूल्स 2011 के आलोक में झारखंड राज्य में स्वतंत्र सामाजिक अंकेक्षण इकाई का गठन किया गया. इस इकाई के डिस्ट्रक्ट, ब्लॉक एवं विलेज रिसोर्स पर्सन सात लोगों की टीम बना कर प्रत्येक पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य संपन्न करेंगे. जिला संसाधन व्यक्ति पंचम प्रसाद वर्मा ने सामाजिक अंकेक्षण के दौरान टीम के रहने की व्यवस्था, सुरक्षा एवं जन संवाद की तैयारी के लिए विस्तार से जानकारी दी. कार्यशाला में जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल पवन कुमार मिश्र एवं परियोजना पदाधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दुमका के चन्द्रशेखर पांडेय आदि मौजूद थे.
