धनबाद की कार को मसानजाेर में लूटा

रानीश्वर : ददुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के मसानजोर थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के पास से मंगलवार की देर शाम एक कार को लूट कर उस पर सवार होकर अपराधी भाग निकले . सूचना मिलने पर मसानजोर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार छिनतई करने वाले अपराधी ने पहले चालक के साथ मारपीट […]

रानीश्वर : ददुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के मसानजोर थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के पास से मंगलवार की देर शाम एक कार को लूट कर उस पर सवार होकर अपराधी भाग निकले . सूचना मिलने पर मसानजोर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार छिनतई करने वाले अपराधी ने पहले चालक के साथ मारपीट की तथा उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश की और सड़क किनारे

झाड़ी में पेड़ से बांधकर गाड़ी लेकर फरार हो गये. छिनतई की गयी सफेद रंग की गाड़ी स्विफ्ट डिजायर जिसका नंबर जे एच 10 ए जेड 6467 के चालक धनबाद के गोबिंदपुर निवासी दिलीप धीवर ने बताया कि गाड़ी धनबाद के मो इकबाल की है. गाड़ी को धनबाद के आइएसएम गेट के पास से तीन आदमी ने गोड‍्डा के लिए किराया उठाया. वहां से बासुकीनाथ में आकर पूजा अर्चना की. रास्ते में महारो के पास और दो आदमी गाड़ी में सवार हुए.

धनबाद की कार…
बाद में काठीकुंड होते हुए शिकारीपाड़ा के एक क्रशर के पास लाया गया. शिकारीपाड़ा के विभिन्न जंगल के रास्ते सरायदहा होते हुए चकलता के पास दुमका-सिउड़ी रोड से मसानजोर की ओर जाने को कहा. जीतपुर के पास चालक को नशीले पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश की. बेहोश नहीं होने पर उनके साथ मारपीट कर उन्हें गाड़ी से उतार कर झाड़ी में पेड़ से बांध कर गाड़ी ले भागा. किसी तरह चालक मसानजोर थाना पहुंचा और मामले की शिकायत की.
बुधवार को मसानजोर थाना के सअनि रवींद्र मांझी सीएचसी रानीश्वर ले जाकर घायल का इलाज कराया. चालक को आंख के नीचे व अंदरूनी चोटें लगी है. मसानजोर के थाना प्रभारी नारायण प्रजाप्रति ने बताया कि पीओ धनबाद थाना क्षेत्र का है. इसलिए मामला धनवाद थाना भेजा जायेगा. मामला डकैती का है.
चालक धनबाद के गोबिंदपुर का निवासी
गाड़ी भी धनबाद के मो इकबाल की है
धनबाद के आइएसएम गेट के पास से गाड़ी को तीन लोगों ने गोड्डा के लिये किया रिजर्व
गोड्डा न जाकर बासुकिनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
रास्ते में महारो के पास और दो लोग हुए सवार
मसानजोर के जीतपुर के पास चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर की मारपीट
चालक को झाड़ी में पेड़ से बांध गाड़ी लेकर हो गया फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >