बर्खास्त हो केरल की माकपा सरकार

रोष. एक के बाद एक हत्या व प्रताड़ना के प्रतिवाद में हिंदूवादी संगठनों का महाधरना, कहा केरल की मार्क्सवादी सरकार के कुकृत्यों की कड़े शब्दों में की निंदा दुमका : जनाधिकार समिति दुमका के बैनर तले विभिन्न राष्ट्रवादी एवं हिंदूवादी संगठनों का सामूहिक महाधरना कार्यक्रम बुधवार को कचहरी परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें शहर […]

रोष. एक के बाद एक हत्या व प्रताड़ना के प्रतिवाद में हिंदूवादी संगठनों का महाधरना, कहा

केरल की मार्क्सवादी सरकार के कुकृत्यों की कड़े शब्दों में की निंदा
दुमका : जनाधिकार समिति दुमका के बैनर तले विभिन्न राष्ट्रवादी एवं हिंदूवादी संगठनों का सामूहिक महाधरना कार्यक्रम बुधवार को कचहरी परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें शहर के दर्जनों लोगों ने अपने विचार रखे और केरल में एक के बाद एक हो रही हत्या एवं प्रताड़ना के प्रतिवाद में केरल की मार्क्सवादी सरकार और उनके कथित कुकृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा की. कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त को ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से वहां की सरकार को बर्खास्त करने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृति को रोकने हेतु हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया. विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए तल्ख़ तेवर में केरल के मार्क्सवादी सरकार की भर्त्सना की एवं आगाह किया कि अविलंब ऐसी घटनाएं रुके अन्यथा विरोध का स्वरूप तीक्ष्ण होता जायेगा.
कार्यक्रम का संचालन अंजनी शरण ने किया. मुख्य रूप से वक्ताओं में अभय कांत प्रसाद, पवन केशरी, प्रमोद कुमार यादव, कलानंद ठाकुर, अमर गुप्ता, रवि कुमार चौरसिया, रमेश टुडू, मंगल मंडल, सुनील सोरेन, शिव शंकर गुप्ता, सोनी हेम्ब्रम, विक्रम पांडे, शर्मिला सोरेन, धनंजय मिश्र, बिपिन बिहारी प्रसाद, सुरेश मुर्मू, बाबू चरण पावरिया, रविकान्त मिश्रा, डॉ रामवरण चौधरी, सतीश राय, गुंजन मरांडी, सुजीत वर्मा, डॉ निशित झा, निवास मंडल, अंजनी सिन्हा, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, सतीश राय आदि मौजूद थे.
आरएसएस, बीजेपी एबीवीपी व अन्य रहे शामिल
इस कार्यक्रम में सांगठनिक रूप से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ एवं उसके आनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्,विश्व हिंदू परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम, भारतीय जनता पार्टी, वनबंधु परिषद्, एकल अभियान, भारतीय मजदूर संघ, भारत विकास परिषद् के अलावा शिक्षाविद, साहित्यकार एवं कई नागरिकों की उपस्थिति रही. मुख्य रूप से डॉ सोमनाथ दत्ता संघचालक आरएसएस, चन्दन राव सह जिला कार्यवाह, निभा झा, संतोष मंडल, रविंद्र, संजीव भगत, मृणाल मिश्रा, प्रकाश कुमार, दीपक, मिठू, कपिल,विमल मरांडी,रमेश, अमित कुमार, कुमार गौरव, गौरव कांत, संजीव कुमार, मुकेश सिंह, प्रकाश प्रसाद साह, गरीब दास सीनेट सदस्य, अजय गुप्ता राकेश झा, सौरव संथालिया, सौरभ चौधरी, रंजीत यादव, हरिहर दास, संदीप कुमार जय, प्रो संजीव कुमार, शिवेंद्र कुमार, शिव कुमार सिंह, प्रशांत दास, बीरबल यादव, केशरीनाथ यादव उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >