बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना अंतर्गत बासुकिनाथ-दुमका मुख्य मार्ग पर लठियाजोरिया के समीप सोमवार को ट्रक एवं यात्रियों से भरी बस में आगे पीछे से टक्कर हो गयी. जिसमें बस में सवार यात्रियों को मामूली रूप से चोटें आयी हैं. दुर्घटना में यात्री एवं चालक बाल-बाल बच गये. यात्रियों ने बताया कि आगे-आगे ट्रक जा रहा था. ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इससे पीछे से आ रही यात्री बस अनियंत्रित हो गयी और ट्रक के पीछे हिस्से में जोरदार धक्का मार दिया. बस के सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने ट्रक एवं बस को जब्त कर थाने ले आयी है.
बस एवं ट्रक में टक्कर बाल-बाल बचे यात्री
बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना अंतर्गत बासुकिनाथ-दुमका मुख्य मार्ग पर लठियाजोरिया के समीप सोमवार को ट्रक एवं यात्रियों से भरी बस में आगे पीछे से टक्कर हो गयी. जिसमें बस में सवार यात्रियों को मामूली रूप से चोटें आयी हैं. दुर्घटना में यात्री एवं चालक बाल-बाल बच गये. यात्रियों ने बताया कि आगे-आगे ट्रक जा रहा […]
