मधुमक्खी के काटने से दंपति घायल, गंभीर

नाला : मधुमक्खी के काटने से दो लोग घायल हो गये हैं. बताया जाता है कि मंगलवार को जामदही पंचायत के सलाइबेड़ा हुचुकपाड़ा स्कूल की पारा शिक्षिका स्कूल से घर जा रही थी. इसी क्रम में मधुमक्खियों का झूंड पारा शिक्षिका बबीता मुर्मू तथा उसके पति फंटूस सोरेन पर हमला कर दिया. सैकड़ों मधुमक्खियों के […]

नाला : मधुमक्खी के काटने से दो लोग घायल हो गये हैं. बताया जाता है कि मंगलवार को जामदही पंचायत के सलाइबेड़ा हुचुकपाड़ा स्कूल की पारा शिक्षिका स्कूल से घर जा रही थी. इसी क्रम में मधुमक्खियों का झूंड पारा शिक्षिका बबीता मुर्मू तथा उसके पति फंटूस सोरेन पर हमला कर दिया. सैकड़ों मधुमक्खियों के प्रहार से दोनों बेहोश हो गये. नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों द्वारा लाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदियानंद मंडल ने इलाज किया. अभी दोनों खतरे से बाहर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >