दुमका : नगर परिषद के गोदाम से चापाकल की 228 सामग्रियां चोरी हो गयी है. यह चोरी नगर हाल में स्थित नगर परिषद के गोदाम से हुई है. ग्रील को काट कर चोरी की वारदात की गयी है. ग्रील का जितना छोटा हिस्सा कटा हुआ पाया गया है उससे कोई बच्चा ही अंदर प्रवेश कर सकता है. यह चोरी जहां हुई है वहा कमीश्नर कार्यालय, डीसी समहरणालय, संयुक्त वाणिज्यकर आयुक्त भवन, ब्लड बैंक और सूचना भवन से सटा हुआ इलाका है और लगभग सभी भवनों में रात्रि प्रहरी की तैनाति है. नगर परिषद के प्रभारी नाजिर सह भंडारपाल अरुण कुमार दे ने बताया कि नगर भवन के गोदाम से चापाकल की सामग्रियों की चोरी हुई है. जिसकी कीमत 13,820 रुपये हैं. चोरी गये सामानों में 100 पीस चापाकल का चेन, 120 पीस बेरिंग और 8 सिलिंडर शामिल है. नगर परिषद के कार्यापालक पदाधिकारी ने चोरी के वारदात को लेकर नगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की है.
नगर परिषद के गोदाम में सामग्रियों की हुई चोरी
दुमका : नगर परिषद के गोदाम से चापाकल की 228 सामग्रियां चोरी हो गयी है. यह चोरी नगर हाल में स्थित नगर परिषद के गोदाम से हुई है. ग्रील को काट कर चोरी की वारदात की गयी है. ग्रील का जितना छोटा हिस्सा कटा हुआ पाया गया है उससे कोई बच्चा ही अंदर प्रवेश कर […]
