स्लीप बैक शौचालय मनरेगा से बनेगा

कुंडहित: शौचालय के युद्ध स्तर कार्य को देखने के लिए डीसी रमेश कुमार दुबे ने शनिवार को कुंडहित का दौरा किया. बीडीओ कार्यालय में डीसी ने शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि इस कार्य में जो भी कर्मचारी कोताही बरतेंगे तो कार्रवाई की जायेगी. कहा कि स्लीप बैक शौचालयों का निर्माण […]

कुंडहित: शौचालय के युद्ध स्तर कार्य को देखने के लिए डीसी रमेश कुमार दुबे ने शनिवार को कुंडहित का दौरा किया. बीडीओ कार्यालय में डीसी ने शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि इस कार्य में जो भी कर्मचारी कोताही बरतेंगे तो कार्रवाई की जायेगी. कहा कि स्लीप बैक शौचालयों का निर्माण मनरेगा के तहत करे. कुंडहित के चार पंचायत को मार्च माह में ओडीएफ घोषित किया जायेगा. जिसमें गड़जोड़ी, पालाजोड़ी, खजूरी तथा भेलुवा पंचायत है. इस अवसर पर बीडीओ अरविंद कुमार ओझा, प्रमुख रोबोनी मुर्मू, बीपीओ चमेली टुडू सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >