गुरुवार को चाल धंसने से हो गयी थी दो की मौत व एक घायल
शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा लुटियापहाड़ी वन क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के मामले में एसआइ नेस्तौर केरकेट्टा ने आठ नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना में उपरोक्त वन क्षेत्र से अवैध कोयला उत्खनन कर सरकारी संपत्ति चोरी करने के आरोप में जयदेव मंडल, पटल मंडल, दुखो मंडल, रमेश मंडल, मोहा मंडल, मृतक रहमान अंसारी व काबुल हुसैन, जख्मी कलाम अंसारी एव अन्य अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 16/17 में भादवि की धारा 304/338/379/34 एवं 33 भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
एसआइ श्री केरकेट्टा ने बताया कि 16 फरवरी को सूचना मिली कि बादलपाड़ी लुटियापहाड़ी वन क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला उत्खनन किया जा रहा था. जिसमें चाल धंसने से कुछ लोग दबने व मृत्यु होने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि बादलपाड़ा में पूछताछ करने पर पता चला कि पश्चिम बंगाल के शालबदरा के जयदेव मंडल, शिकारीपाड़ा सारसाजोल के पटल मंडल, दुखों मंडल, रमेश मंडल व मोहा मंडल के द्वारा कोयला का अवैध उत्खनन कार्य कराया जाता है. इन्हीं लोगों के खदान में रात के समय चाल धंसने से जामकांदर के दो व्यक्ति की मृत्यु व एक व्यक्ति जख्मी हो गया है. जामकांदर में लोगों ने बताया कि बादलपाड़ा लुटियापहाड़ी की ओर कोयला उत्खनन करने गये थे. खदान के चाल धंसने से 22 वर्षीय रहमान अंसारी व 32 वर्षीय काबुल हुसैन की मौत व कलाम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया.
शरारती तत्वों ने ठेकेदार के नाम धमकी भरा पोस्टर चिपकाया, लोगों में दहशत
