क्राइम. गश्ती के क्रम में दिखे पांच संदिग्ध, पुलिस को देखते ही भागने लगे
शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल सीमा पर लौडीपहाड़ी के पास एक व्यक्ति को बम व घातक हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार केशरी के बयान पर तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध लूट की योजना बनाने के आरोप व विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें थाना प्रभारी ने बताया कि वे पुलिस बल के साथ गश्ती करते हुए पश्चिम बंगाल की सीमा पर लौडीपहाड़ी गांव के पास पहुंचे तो देखा कि दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क किनारे पांच संदिग्ध को देखा. पुलिस की गाड़ी देखते ही पांचों भागने लगे. जिसके बाद खदेड़कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया तथा शेष चारों व्यक्ति भाग गये. गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम किताबुल शेख गांव लोहापाड़ा, नलहटी पश्चिम बंगाल का बताया है
तथा उसके पास से एक रामपुरी चाकू, एक सुतली बम, एक आरी व मोबाइल आदि पाया. किताबुल शेख ने फरार हुए साथी के संबंध में बताया कि गांव अमलपुर मारग्राम, पश्चिम बंगाल के जोटाय पाल, नलहटी पश्चिम बंगाल के शैफुल शेख तथा अन्य के नाम के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की. थाना में किताबुल शेख, जोटाय पाल शैफुल शेख व अज्ञात दो के विरुद्ध कांड संख्या 15/16 मे भादवि के धारा 399/402 एवं 3/4/5 विस्फोट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
