चुनाव पूर्व भुईया घटवाल आदिवासी का दर्जा देने की मांग

दुमका. घटवाल-घटवार शिक्षित संघर्ष मोरचा की बैठक शंकर राय की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मोरचा को संगठित व शोषण मुक्त करने पर विचार गया. श्री राय ने कहा कि सरकार के गलत नीति के कारण नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है. सरकार ने एसपीटी व सीएनटी एक्ट संशोधन कानून में संशोधन कर घटवाल समाज […]

दुमका. घटवाल-घटवार शिक्षित संघर्ष मोरचा की बैठक शंकर राय की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मोरचा को संगठित व शोषण मुक्त करने पर विचार गया. श्री राय ने कहा कि सरकार के गलत नीति के कारण नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है. सरकार ने एसपीटी व सीएनटी एक्ट संशोधन कानून में संशोधन कर घटवाल समाज की जमीन को उद्योगपति के हाथों बेचने की मनसा बना ली है. जिससे समाज का अस्तिव खत्म हो जायेगा.
श्री राय ने कहा कि 2019 के चुनाव से पहले भुईया, घटवाल समाज को आदिवासी का दर्जा देना होगा.
सरकार घटवाल समाज का जमीन हड़पना व शोषण करना बंद करें. समाज अब जागरूक हो चुका है. समाज किसी भी निति में अपना अधिकार का हनन नहीं होने देगा.कहा कि भाजपा सरकार 14 लोकसभा, 6 राज्यसभा व 4562 पंचायत में एक भी सीट भुईया, घटवाल समाज को नहीं दिया. जो काफी निदंनीय है. उन्होंने ने कहा कि यदि भाजपा सरकार भुईया, घटवाल-घटवार समाज की चिंता करती है तो मुखिया, जिला अध्यक्ष, विधायक व सांसद बनाकर दिखावे. मौके पर केंद्रीय सचिव बेली राय, महादेव राय, समीर राय, सहदेव राय, कृष्ण राय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >