सरकार के खिलाफ एकजुट हुए शराब खुदरा बिक्रेता
दुमका : सरकार द्वारा उठाये गये कदम के विरोध में सोमवार को शराब खुदरा विक्रेता दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व राजेश राउत की अध्यक्षता में हुई. श्री राउत ने कहा कि सरकार जिस प्रकार अपनी निति को थोप रही है. इससे सभी दुकानदारों में काफी रोष है. श्री राउत ने कहा कि शराब के खुदरा बिक्रेता कई वर्षो से अजीविका चला रहे है. इस अजीविका से कई लोगों का रोजगार चल रहा था. लगभग इस रोजगार से शहर के 15 हजार परिवारों का भरण-पोषण किया जा रहा है. यह निति सरकार द्वारा ही चलायी जाती है.अचानक सरकार निति को बदल कर एक नई निति लागू कर देना व्यापक समस्या उत्पन्न हो गई है.
जिससे बहुत से लोग बेरोजगार हो सकते है. और इसके साथ ही सरकार को राजस्व में कमी आ जायेगी. खुदरा विक्रेताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए शाम के 4 से 6 बजे तक सभी शराब दुकानों को बंद रखा. श्री राउत ने कहा कि सरकार अपनी निति पर विचार नहीं करेंगी तो विवश होकर दुकानदारों को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा. जिसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार की होगी. विरोध कर्ता में राजेश राउत, लाली झा, बासुकिनाथ सिंह, पप्पु सिंह, संजय शर्मा, रवि अग्रवाल एवं अन्य दुकानदार मौजूद थे.
