घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

सरैयाहाट : चरकापाथर स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे शनिवार को शाम भरत दास के घर अचानक आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी सदस्य अपने अपने काम पर गये थे. महिला सदस्य घर में ताला बंदकर सब्जी खरीदने सभी हटिया गयी हुई थी. […]

सरैयाहाट : चरकापाथर स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे शनिवार को शाम भरत दास के घर अचानक आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी सदस्य अपने अपने काम पर गये थे. महिला सदस्य घर में ताला बंदकर सब्जी खरीदने सभी हटिया गयी हुई थी.

तभी घर में अचानक आग लग गयी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग लगने से घर में रखे 2 हजार, आवश्यक कागजात, पुआल, चावल, धान व कपड़ा सहित हजरों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. चरकापाथर के मुखिया हरिलाल हांसदा ने पिड़ित परिवार को सहायता के लिए पंचायत के डीलर घनश्याम प्रसाद साह से 10 किलो चावल व 2 लीटर केरोसिन तेल दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >