आपसी विवाद में मारपीट, तीन घायल

हंसडीहा : हंसडीहा चौक स्थित मस्जीद टोला में मारपीट की घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये. जिसमें हंसडीहा थाना द्वारा घायल मुहम्मद मोइम आलम, मासुम आलम तथा आलम आरा को इलाज के लिए सरैयाहाट स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया. घटना में जख्मी मोइम आलम ने हंसडीहा थाना में लिखित बयान में बताया कि […]

हंसडीहा : हंसडीहा चौक स्थित मस्जीद टोला में मारपीट की घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये. जिसमें हंसडीहा थाना द्वारा घायल मुहम्मद मोइम आलम, मासुम आलम तथा आलम आरा को इलाज के लिए सरैयाहाट स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया. घटना में जख्मी मोइम आलम ने हंसडीहा थाना में लिखित बयान में बताया कि सुबह घर में बकरी घुसा गया था. जिसे भगा भी दिया गया. इस बात को लेकर सलीम, जफरान, जमशेद, खुर्शीद

एवं सफीना बीबी ने बकरी को क्यों मारा कहकर घर में घुस गाली गलौच करते हुए डंडा एवं रॉड से मारपीट करने लगे. साथ ही जाने से मारने की भी धमकी दी. वहीं मोइम आलम ने मारपीट के दौरान दस हजार रुपये जमशेद द्वारा जेब से निकालने का आरोप लगाया है. इस घटना में हंसडीहा थाना द्वारा पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज करने के साथ मुहम्मद जफरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >