सुरक्षा को लेकर एसपी से मिले व्यवसायी

स्वर्णकार पर जानलेवा हमला कर छिनतई के प्रयास को लेकर असुरक्षित महसूूस कर रहे व्यवसायी दुमका : स्वर्णकार व्यवसायी चेंबर आॅफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल से मिले. इसका नेतृत्व कॉमर्स के सदस्य मनोज घोष ने की. श्री घोष ने बताया कि विगत दिनों स्वर्णकार पर जानलेवा हमला कर छिनतई […]

स्वर्णकार पर जानलेवा हमला कर छिनतई के प्रयास को लेकर असुरक्षित महसूूस कर रहे व्यवसायी

दुमका : स्वर्णकार व्यवसायी चेंबर आॅफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल से मिले. इसका नेतृत्व कॉमर्स के सदस्य मनोज घोष ने की. श्री घोष ने बताया कि विगत दिनों स्वर्णकार पर जानलेवा हमला कर छिनतई का प्रयास किया गया था. जिससे व्यवासायी वर्ग काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. श्री घोष ने कहा कि व्यवसायी वर्ग एसपी से शहर मे पुलिस गश्ती एवं व्यपारियों की सुरक्षा की मांग की है. कहा कि इस बावत में एसपी श्री पटेल ने व्यवासियों को हर संभव सुरक्षा दी जायेगी.
सभी चौक-चौहराओं पर पुलिस की कड़ी नजर रहेंगी. मौके पर चेबंर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज के सचिव मनोज कुमार घोष, अध्यक्ष पंकज वर्मा,उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पोद्दार,बबलु वर्मा, मानव वर्मा, मनोज गुप्ता संदीप वमा जितन वर्मा खोखन नन्दी, अजय पोद्दार, संतोष स्वर्णकार, मो इबरार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >