मसलिया : मसलिया प्रखंड के होंजा प्राथमिक विद्यालय आठ दिन के बाद गुरुवार को खुल गया. प्राथमिक विद्यालय होंजा में कार्यरत एक मात्र शिक्षक अलन बास्की का बीते 31 जनवरी को सेवानिवृत हो जाने के बाद स्कूल का संचालन बंद हो गया था. होंजा स्कूल बंद रहने की खबर आठ फरवरी को प्रभात खबर में प्रमुखता से छापे जाने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बुधवार को प्रखंड के उप्रावि रामपुर के सहयोगी पारा शिक्षिका मीरू मुर्मू को प्रावि होंजा में प्रतिनियोजित कर स्कूल का संचालन फिर से शुरू किया गया. आठ दिनों तक विद्यालय बंद रहने के कारण गुरुवार को मात्र चार ही बच्चों की उपस्थिति हो पायी थी. स्कूल के अध्यक्ष दिलीप हांसदा ने बताया कि होंजा स्कूल आठ दिनों तक बंद रहने के बाद पुन: विद्यालय खुल जाने से बच्चों की पढ़ाई के साथ एमडीएम चालू हो सका है.
आठ दिन बाद खुला होंजा स्कूल
मसलिया : मसलिया प्रखंड के होंजा प्राथमिक विद्यालय आठ दिन के बाद गुरुवार को खुल गया. प्राथमिक विद्यालय होंजा में कार्यरत एक मात्र शिक्षक अलन बास्की का बीते 31 जनवरी को सेवानिवृत हो जाने के बाद स्कूल का संचालन बंद हो गया था. होंजा स्कूल बंद रहने की खबर आठ फरवरी को प्रभात खबर में […]
