मार्च तक हर बूथ में पहुंचेगी पार्टी

आप के राज्यस्तरीय सम्मेलन में बोले संजीव दुमका : आम आदमी पार्टी का राज्यस्तरीय सम्मेलन रविवार को उपराजधानी दुमका के सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ. इस सम्मेलन में मुख्य रुप से पहुंचे प्रदेश प्रभारी सह दिल्ली के बुड़ारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव झा ने संगठनात्मक मजबूती के लिए पार्टी के जिला संयोजकों […]

आप के राज्यस्तरीय सम्मेलन में बोले संजीव

दुमका : आम आदमी पार्टी का राज्यस्तरीय सम्मेलन रविवार को उपराजधानी दुमका के सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ. इस सम्मेलन में मुख्य रुप से पहुंचे प्रदेश प्रभारी सह दिल्ली के बुड़ारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव झा ने संगठनात्मक मजबूती के लिए पार्टी के जिला संयोजकों को बूथ, सेक्टर व सर्कल स्तर तक पार्टी के विस्तार का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मार्च महीने तक आप हर बूथ में पहुंच जायेगी.

प्रत्येक पांच बूथ पर सर्किल तथा प्रत्येक चार सर्किल अर्थात बीस बूथों पर एक सेक्टर बनाया जायेगा. उन्होंने कहा : जनता का विश्वास जीतकर उन्हें लड़ाई के लिए तैयार किया जायेगा. बैठक को सह प्रभारी देवकुमार एवं स्टेट मीडिया कार्डिनेटर वसंत हेतमसरिया ने भी संबोधित किया. बैठक में पूरे झारखंड से विभिन्न जिलों से जिला संयोजक व अन्य ने भाग लिया.

पंजाब व गोवा में दिखेगा आप का चमत्कार: संजीव झा ने कहा कि पंजाब और गोवा में इस बार आप का चमत्कार दिखेगा. दिल्ली की तरह इन दोनों ही प्रदेशों में पार्टी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी पार्टी 2019 के लिए तैयार हो रही है.
मार्च तक हर बूथ…
झारखंड में असंवेदनशील है सरकार: श्री झा ने कहा कि झारखंड में असंवेदनशील सरकार है. यहां इस सरकार को किसान, मजदूर, रैयतों व गरीबों की फिक्र नही है. फिक्र है तो केवल उद्योगपतियों की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >