बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकिनाथ चुड़ी गली में शनिवार की देर रात्रि 45 वर्षीय गोपाल सील उर्फ भुटू दा ने मफलर का फंदा गले में डालकर पंखे से झूल गया. जिससे उसकी जान चली गयी. परिजन खोजते हुए जब चुड़ी गली स्थित दुकान पहुंचे तो दुकान के अंदर वह पंखे से लटकता मिला. हो-हल्ला के बाद लोगों की भीड़ जुटी.
उसे उतार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू लाहा ने इस घटना पर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की.
