सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर दुधानी मोड़ के समीप बोलेरो के धक्के से बाइक सवार हथनामा के कयूम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. वह बाइक से वापस घर जा रहा था. इसी बीच तेज गति में आ रही अनिंयत्रित बाइक ने ब्लाइंड मोड़ पर बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया. […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर दुधानी मोड़ के समीप बोलेरो के धक्के से बाइक सवार हथनामा के कयूम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. वह बाइक से वापस घर जा रहा था. इसी बीच तेज गति में आ रही अनिंयत्रित बाइक ने ब्लाइंड मोड़ पर बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. चिकित्सक ने घायल को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया. पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर थाने ले आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >