बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

छह घंटे तक ग्रामीणों ने युवक को बनाये रखा बंधक रामगढ़ : थाना क्षेत्र के कांजो गांव के आदर्श मध्य विद्यालय प्रांगण में सरस्वती पूजा पर आॅर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान शनिवार अहले सुबह बाइक चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. प्रकाश मांझी अपनी बाइक स्कूल प्रांगण में ही स्टैंड कर आॅर्केस्ट्रा देख […]

छह घंटे तक ग्रामीणों ने युवक को बनाये रखा बंधक

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के कांजो गांव के आदर्श मध्य विद्यालय प्रांगण में सरस्वती पूजा पर आॅर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान शनिवार अहले सुबह बाइक चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. प्रकाश मांझी अपनी बाइक स्कूल प्रांगण में ही स्टैंड कर आॅर्केस्ट्रा देख रहा था. इस दौरान चोर मौका पाकर बाइक चोरी की कोशिश कर रहा था. चोरी की भनक लगते ही ग्रामीणों ने चोर को खदेड़कर पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी. वहीं चोर को छह घंटे तक बंधक बनाये रखा. ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान श्रवण कुंवर, झामुमो नेता नंदकिशोर साह की अगुआई में पंचायती की तथा चोरी के परिजन एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में मांफी के बाद छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >