सीतामढ़ी से बासुकिनाथ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

हादसे में नहीं हुआ कोई हताहत बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के समीप बुधवार की सुबह यात्रियों से भरी बस बीआर30बी/1931 एवं ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें चालक-खलासी एवं यात्री बाल-बाल बच गये. यात्रियों से भरी बस बिहार के सीतामढ़ी से बासुकिनाथ जा रही थी. इस दुर्घटना […]

हादसे में नहीं हुआ कोई हताहत

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के समीप बुधवार की सुबह यात्रियों से भरी बस बीआर30बी/1931 एवं ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें चालक-खलासी एवं यात्री बाल-बाल बच गये. यात्रियों से भरी बस बिहार के सीतामढ़ी से बासुकिनाथ जा रही थी. इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. यात्रियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक एवं खलासी भाग गया. सूचना मिलने के बाद एसआइ संदीप सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा दोनों गाड़ी को जब्त कर थाना ले आया. दुर्घटना में बस एवं ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >