आस्था. पूजा की तैयारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह, बाजारों में उमड़ी भीड़
बंसत पंचमी को लेकर छात्र-छात्राओ ंमें मां की पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है. वहीं बाजार भी गुलजार है.
दुमका : जिले में बुधवार को श्रद्धा व आस्था के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जायेगी़ पूजा की तैयारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है़ वहीं पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है़ कोई सरस्वती की प्रतिमा ले जाने में व्यस्त हैं तो कोई पूजन सामग्री की खरीदारी में मशगूल हैं. वहीं विभिन्न पूजा पंडालों में भी सजावट का काम लगभग पूरा कर लिया गया है़ सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है. छात्र-छात्राओं की भीड़ पूजन सामग्री के साथ अन्य समान की खरीदारी के लिए मंगलवार को बाजार में लगी रही़ जहां श्रद्धालु गाजर, बेर,
केला, सेव, नारंगी, अंगूर, नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी में व्यस्त थे़ वहीं शिक्षण संस्थाओं में भी पूजा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. वहीं रानीश्वर ग्रामीण क्षेत्र में पहले से अब ज्यादा मां सरस्वती की प्रतिमा की बिक्री हो रही है. गांवों में विभिन्न शिक्षा प्रतिष्ठानों के अलावे विभिन्न टोले व क्लबों में सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा की जाती है़ सादीपुर, बागदाड़ लखनपुर, आमजोड़ा, रघुनाथपुर आदि गांवों में सरस्वती प्रतिमा कलाकारों द्वारा तैयार किया जाता है़ आमजोड़ा गांव में प्रतिमा बनाने का काम कुटीर उद्योग का रूप ले लिया है़ दूर दराज के गांवों से लोग यहां प्रतिमा खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं. आमजोड़ा गांव के प्रतिमा बनानेवाले मूर्तिकार विनय पाल ने बताया कि 80 सरस्वती प्रतिमा बनाया है. जिसकी कीमत पांच सौ रुपये से ढ़ाई हजार रुपये तक है़ वहीं मूर्तिकार विपदतारण पाल ने बताया कि पहले से अॉर्डर लेकर प्रतिमा बनाते हैं ताकि नुकसान न हो.
