उन्नत कृषि से संवरेगा किसानों का भविष्य

कार्यक्रम Â इफको का एक दिवसीय क्षेत्रीय सहकारी सम्मेलन का आयेाजन, कृषकों के उत्थान पर किया गया विचार-विमर्श देश में दिन प्रतिदिन किसानों के हालात बिगड़ते जा रहे हैं. जिसे लेकर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी और […]

कार्यक्रम Â इफको का एक दिवसीय क्षेत्रीय सहकारी सम्मेलन का आयेाजन, कृषकों के उत्थान पर किया गया विचार-विमर्श

देश में दिन प्रतिदिन किसानों के हालात बिगड़ते जा रहे हैं. जिसे लेकर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी और किसानों के उत्थान को लेकर रणनीति बनायी ंगयी.
दुमका : इंडियन फाॅमर्स फटिलाइजर कोआॅपरेटिव लिमिटेड अर्थात इफको द्वारा का एक दिवसीय क्षेत्रीय सहकारी सम्मेलन मंगलवार को जिला उद्यान कार्यालय कड़हरबिल में आयोजित किया गया.
सम्मेलन का उद‍घाटन मुख्य अतिथि संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां सुनील कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक रामनारायण प्रसाद तथा इफको के देवघर के उप क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ एसबी समदर्शी ने दीप प्रज्वलित कर किया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि संयुक्त निबंधक श्री कुमार ने बेहतर कृषि के लिए उन्नत तकनीक, सहकारिता एवं किसानों को जागरूक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया. कृषि को सबल बनाने के लिए भविष्य की योजनाओं, विकास की बाधाएं, किसानों को खाद्य बीज सहित अन्य तकनीकी जानकारियों देने संबंधित विषयों पर चर्चा हुई. डॉ समदर्शी ने लैंपस के प्रबंधक एवं अध्यक्षों के बीच उर्वरक व्यवसाय में एमएफएमएस एवं डीवीटी विषय की विस्तार से जानकारी दी. वहीं राज्य में इफको की गतिविधियों एवं सहकारिता क्षेत्र में किसान एवं कृषि का विकास के बारे में जिला सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विस्तार से बतलाया. जिला कृषि पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कृषि विभाग द्वारा किसानों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे कृषि योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा लाभ लेने की अपील किसानों से की. मौके पर सहायक क्षेत्र प्रबंधक चंदन कुमार ने इफको के नये उत्पाद जिंक सल्फेट का फसल उत्पादन में महत्व को सबके समक्ष रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >