खलिहान में रखा धान जलकर स्वाहा

रानीश्वर : मसानजोड़ थाना क्षेत्र के रानीबहाल गांव अंतर्गत कामारपाड़ा में एक खलिहान में आग लग गयी, जिससे धान फसल व पुआल जलकर राख हो गये. यह घटना रविवार सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह अजरुन हेंब्रम के खलिहान में अचानक आग लग गयी़ आग लगते ही घर से सटे खलिहान में धान […]

रानीश्वर : मसानजोड़ थाना क्षेत्र के रानीबहाल गांव अंतर्गत कामारपाड़ा में एक खलिहान में आग लग गयी, जिससे धान फसल व पुआल जलकर राख हो गये. यह घटना रविवार सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह अजरुन हेंब्रम के खलिहान में अचानक आग लग गयी़ आग लगते ही घर से सटे खलिहान में धान फसल इसकी चपेट में आ गयी.

यह देखकर ग्रामीण पहुंचे और एकजुट होकर आग पर किसी तरह काबू पाया और आसपास में आग फैलने से बचा लिया. इस आगलगी से अजरुन का पैर भी झुलस गया है और खलिहान से सटा घर भी आंशिक रूप से जल गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >