हर गांव में बनेगा एक तालाब

बारिश के जल को किया जायेगा संरक्षित बासुकिनाथ : झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने शुक्रवार को मंदिर कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि नया साल 2016 राज्य के लिए खुशहाली भरा होगा. इस साल बारिश के जल को संरक्षित करना पहली प्राथमिकता होगी. इसके लिए राज्य के प्रत्येक गांव में तालाब का […]

बारिश के जल को किया जायेगा संरक्षित
बासुकिनाथ : झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने शुक्रवार को मंदिर कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि नया साल 2016 राज्य के लिए खुशहाली भरा होगा. इस साल बारिश के जल को संरक्षित करना पहली प्राथमिकता होगी. इसके लिए राज्य के प्रत्येक गांव में तालाब का निर्माण कराया जायेगा. पांच एकड़ तक के तालाब का जीर्णोद्वार जल संसाधन विभाग द्वारा तथा तीन एकड़ तक के तालाब का जीर्णोद्वार भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किया जायेगा. योजना बनाओ अभियान के तहत राज्य के सभी जनप्रतिनिधि पंचायत की ओर रूख करेंगे. डीप बोरिंग, माइक्रो लिफ्ट, किसानों के खेत तक पानी पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है.
वहीं उन्होंने बताया मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कृषि बजट पेश करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि विधायक बादल पत्रलेख ने किसानों के हित से जुड़े मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से रखा. विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरतापूर्वक लेकर इस पर पहल की. अलग से कृषि बजट पेश होने के बाद किसानों के खेत तक पानी कैसे पहुंचे इस पर ध्यान दिया जायेगा.
24 घंटे बिजली देने का लक्ष्य
कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से बिजली में सुधार हुआ है. राज्य के प्रत्येक परिवार को 24 घंटा बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है. दस एवं बीस केवीए के ट्रांसफार्मर की जगह अब उच्च क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी विधायकों को क्षेत्र के 50 एैसे गांवों को सूची मांगी है जहां आजादी से लेकर अबतक बिजली के बल्ब नहीं जले हैं. मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 तक सभी गांवों में बिजली जलेगी. किसानों के खेत तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. तिलकामांझी कृषि पंप योजना, अटल ज्योति योजना, दीन दयाल ज्योति योजना को बेहतर तरीके से लागू किया जायेगा.
सभी को मिलेगा केरोसिन
खाद्य सुरक्षा कानून के तहत बादल पत्रलेख ने विधानसभा में मामला उठाया था. इस पर मुख्यमंत्री ने 31 जनवरी तक छूटे हुए वैसे सभी लोगों से आवेदन मांगा है जिसका राशन कार्ड नहीं बन सका है. छूटे हुए सभी लोगों के आवेदनों की जांचकर सरकार 15 मार्च से छूटे हुए लाभुकों को खाद्यान्न देगी. सभी परिवारों को तीन लीटर केरोसिन दिया जायेगा.
धान क्रय केंद्र खुलेगा
कृषि मंत्री ने बताया कि जरमुंडी में पांच जगह जरमुंडी, हरिपुर, रायकिनारी, सहारा एवं नोनीहाट में धान क्रय केंद्र खोले जाने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >