दुमका : झारखंड बंद का दुमका और आसपास के इलाकों में कोई प्रभाव नहीं दिखा. हालांकि दुमका-पाकुड़ मार्ग पर एसपी कॉलेज के सामने युवाओं ने राज्य में स्थानीयता नीति लागू करने की मांग को लेकर तकरीबन एक घंटे के लिए सड़क जाम कर दिया.
इस जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गयी. बाद में पुलिस ने आवागमन चालू कराया गया. जाम में श्यामदेव हेंब्रम, राजेंद्र मुरमू, राजीव बास्की, सिद्धोर हांसदा, सर्वेश्वर सोरेन, रवींद्र हेंब्रम आिद मौजूद थे.
