ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन सौंपा

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के खरबिला पंचायत के ग्रामीणों ने नदी से अवैध बालु उठाव को रोकने के लिए मुखिया उषा रानी हांसदा के नेतृत्व में सोमवार को सीओ प्रमेश कुमार कुशवाहा को आवेदन सौंपा. पंचायत के मुखिया ने बताया कि संवेदक मोहम्द सिद्दीक आलम के द्वारा अवैध तरीके से जेसीबी लगाकर नदी से बालू […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के खरबिला पंचायत के ग्रामीणों ने नदी से अवैध बालु उठाव को रोकने के लिए मुखिया उषा रानी हांसदा के नेतृत्व में सोमवार को सीओ प्रमेश कुमार कुशवाहा को आवेदन सौंपा.
पंचायत के मुखिया ने बताया कि संवेदक मोहम्द सिद्दीक आलम के द्वारा अवैध तरीके से जेसीबी लगाकर नदी से बालू उठाव किया जा रहा है. मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के द्वारा मना किये जाने के बाद भी वे नही मान रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा पेटसार पंचायत अंतर्गत धौबेय नदी में पड़ने वाले बालुघाटों से बालु उठाव का टेंडर लिया गया है.
लेकिन संवेदक के द्वारा खरबिला पंचायत क्षेत्र से भी जेसीबी मशीन के द्वारा बालु का पिछले कई दिनों से उठाव किया जा रहा है. मौके पर बिनोद मिश्र, प्रमोद यादव, पूर्व पंसस रामकिशोर मुर्मू, वार्ड सदस्य सिकंदर राउत, शंकर मुर्मू, रसिकलाल सोरेन सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >