पत्नी के आशिक की हत्या करने वाला गया जेल

दुमका कोर्ट : शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने निझोर गांव में लुखीराम बेसरा की हत्या किये जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहलबना के ड्राइवर मरांडी को पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया के तहत शनिवार को जेल भेज दिया. पुलिस को निझोर के पास झाड़ियों में लुखीराम बेसरा का शव मिला था. मिली जानकारी के मुताबिक लुखीराम […]

दुमका कोर्ट : शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने निझोर गांव में लुखीराम बेसरा की हत्या किये जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहलबना के ड्राइवर मरांडी को पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया के तहत शनिवार को जेल भेज दिया.

पुलिस को निझोर के पास झाड़ियों में लुखीराम बेसरा का शव मिला था. मिली जानकारी के मुताबिक लुखीराम ने ड्राइवर को बताया था कि उसका एक दारु बेचने वाली महिला के साथ संबंध है. उसके साथ ड्राइवर मरांडी जब उस महिला को देखने व दारु पीने पहुंचा, तो पाया कि वह उसकी पत्नी थी. इसके बाद गुस्से की आग में जलते ड्राइवर ने लुखीराम बेसरा को मार डाला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >