कोचिंग सेंटर में तोड़-फोड़ व छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

दुमका कोर्ट : शहर के सोनवाडंगाल स्थित केसीई एकादमी में घुसकर तोड़-फोड़ करने और छेड़खानी करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने कुम्हारपाड़ा के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. कोचिंग संस्थान में काम करने वाली एक कर्मी के अनुसार वह गुरुवार को संस्थान में अकेली थी और कंप्यूटर पर काम कर रही […]

दुमका कोर्ट : शहर के सोनवाडंगाल स्थित केसीई एकादमी में घुसकर तोड़-फोड़ करने और छेड़खानी करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने कुम्हारपाड़ा के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. कोचिंग संस्थान में काम करने वाली एक कर्मी के अनुसार वह गुरुवार को संस्थान में अकेली थी और कंप्यूटर पर काम कर रही थी.

उसी समय विशाल सिंह आया और हो हंगामा करने लगा. मना करने पर तोड़-फोड़ शुरू कर दी और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. शोर शराबा सुनकर लोग इकट्ठे हो गये और थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी. सूचना पाकर पुलिस वहां तुरंत पहुंच गई और मौके से विशाल सिंह नामक युवक को गिरफ्तार कर ली. कर्मी बरहेट की रहने वाली बतायी जा रही है. सामाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >