??????? ?? ?????? ????-??????

शीतलहरी से जनजीवन अस्त-व्यस्त प्रतिनिधि, बासुकिनाथ शीतलहरी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. क्षेत्र में शीतलहरी का प्रकोप काफी बढ़ गया है. गरीब व असहाय लोगों को ठंड से काफी परेशानी हो रही है. गरीब कंबल व गर्म कपड़े के अभाव में जहां-तहां दुबक कर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं. कनकनी के […]

शीतलहरी से जनजीवन अस्त-व्यस्त प्रतिनिधि, बासुकिनाथ शीतलहरी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. क्षेत्र में शीतलहरी का प्रकोप काफी बढ़ गया है. गरीब व असहाय लोगों को ठंड से काफी परेशानी हो रही है. गरीब कंबल व गर्म कपड़े के अभाव में जहां-तहां दुबक कर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं. कनकनी के कारण गरीब घर से देर से बाहर निकल रहे है. एेसी स्थिति में उसके समक्ष भुखमरी की समस्या खड़ी हो गयी है. बासुकिनाथ में दूर-दराज से पहुंचे यात्रियों व मंदिर धरणार्थियों को ठंड के कारण काफी कष्ट झेलना पड़ रहा है. नगर पंचायत द्वारा अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. जबकि अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा द्वारा बजरंगबली मोड़ सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी. ————————–फोटो- 24 बासुकिनाथ अलाव-01—————————- ठंड से बचने के लिए अलाव तापते ग्रामीण———————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >