???? ???????? ??, ??????????? ?? ?????? ????

अगहन पूर्णिमा आज, श्रद्धालुओं की जुटेगी भीड़प्रतिनिधि बासुकिनाथ. अगहन पूर्णिमा पर शुक्रवार को बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी. संभावित भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है. मंदिर प्रभारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने बताया कि मंदिर का पट तीन बजे भोर में […]

अगहन पूर्णिमा आज, श्रद्धालुओं की जुटेगी भीड़प्रतिनिधि बासुकिनाथ. अगहन पूर्णिमा पर शुक्रवार को बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी. संभावित भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है. मंदिर प्रभारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने बताया कि मंदिर का पट तीन बजे भोर में खुलेगा तथा सरकारी पूजा के बाद जलार्पण शुरू होगा. पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं के जलार्पण करने की संभावना है. बाबा फौजदारीनाथ पर जल चढ़ाने के लिए ठंड के वावजूद गुरुवार से ही शिवनगरी बासुकिनाथ में शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है. ताकि वे मंदिर गर्भगृह का पट खुलते ही बाबा फौजदारीनाथ का सबसे पहले दर्शन-पूजन कर सके. पूर्णिमा के कारण बाबा मंदिर में स्थानीय व दूर-दराज गांवों से भी काफी भीड़ जुटेगी. हिंदु संस्कृति में पूर्णिमा का काफी महत्व है. —————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >