?????// ?????? ??? ?? ???? ?? ?????? ?? ??? ?????

हादसा// खलिहान में आग लगने से हजारों की हुई क्षति नोनीहाट. रामगढ़ प्रखंड के भतोड़िया ए पंचायत अंर्तगत अर्जुनापहाड़ी गांव के एक खलिहान में बुधवार की देर रात आग लग गई, जिससे हजारों रुपये की आर्थिक क्षति हो गई. गांव के विधवा बिटिया मुर्मू के खलिहान में रात्रि साढ़े नौ बजे आग लग गयी. खलिहान […]

हादसा// खलिहान में आग लगने से हजारों की हुई क्षति नोनीहाट. रामगढ़ प्रखंड के भतोड़िया ए पंचायत अंर्तगत अर्जुनापहाड़ी गांव के एक खलिहान में बुधवार की देर रात आग लग गई, जिससे हजारों रुपये की आर्थिक क्षति हो गई. गांव के विधवा बिटिया मुर्मू के खलिहान में रात्रि साढ़े नौ बजे आग लग गयी. खलिहान में आग को देखकर ग्रामीण दौड़े और पूरी मशक्कत से आग पर काबु पाने की जहमत में जुट गये, लेकिन जब तक कुछ हो पाता, तब तक खलिहान जल कर राख हो चुका था. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बिटिया मुरमू ने बताया कि इस आग लगी से उसे लगभग दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है. मालूम हो कि बिटिया को छह छोटे-छोटे बच्चे है और ऐसे में इस हादसे से उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है. ……………………………….फोटो 24 नोनीहाट 1जलकर राख खलिहान……………………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >