11 ?????? ?????? ?? ???? ???????????? ?? ???? ????

11 सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का धरना जारीसंवाददाता, दुमकाझारखंड लोकल बॉडीज इंपलोइज फेडरेशन के बैनर तले दुमका नगर परिषद् के सफाईकर्मियों का आंदोलन 22 दिसंबर से जारी है. क्रम में सफाईकर्मियों ने अपने आंदोलन को और धारदार करते हुए समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन को अपनी मांगों-समस्याओं से अवगत कराया. […]

11 सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का धरना जारीसंवाददाता, दुमकाझारखंड लोकल बॉडीज इंपलोइज फेडरेशन के बैनर तले दुमका नगर परिषद् के सफाईकर्मियों का आंदोलन 22 दिसंबर से जारी है. क्रम में सफाईकर्मियों ने अपने आंदोलन को और धारदार करते हुए समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन को अपनी मांगों-समस्याओं से अवगत कराया. फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद् सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होंने अध्यक्षा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका रवैया सही नही है. कर्मियों के हितों का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है. उनका शोषण किया जा रहा है. इसे अब और बरदाश्त नहीं किया जायेगा. अब लड़ाई आरपार की लड़ी जायेगी. अब झूठा दिलासा और झांसा में सफाई कर्मचारी नहीं रहेंगे. धरना कार्यक्रम में विजय हरि, अजय हरि, उमेश हरि, राधा मेहतरानी आदि मौजूद थे…………………….फोटो111……………………धरना में बैठे दुमका नगर परिषद् के सफाई कर्मी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >