अतिरिक्त शुल्क वसूली पर लगी रोक

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा महाविद्यालय शिकारीपाड़ा में छात्रों से अतिरिक्त शुल्क वसुली किये जाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र कार्यकर्त्ताओं ने मंगलवार को भी हंगामा किया. प्राचार्य अनादि कुमार गोराई व शिक्षकगण तथा परिषद के सदस्यों के साथ एक बैठक भी की. बैठक में प्राचार्य ने शिक्षण शुल्क 600 से घटाकर 350 रुपए […]

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा महाविद्यालय शिकारीपाड़ा में छात्रों से अतिरिक्त शुल्क वसुली किये जाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र कार्यकर्त्ताओं ने मंगलवार को भी हंगामा किया. प्राचार्य अनादि कुमार गोराई व शिक्षकगण तथा परिषद के सदस्यों के साथ एक बैठक भी की.

बैठक में प्राचार्य ने शिक्षण शुल्क 600 से घटाकर 350 रुपए करने तथा छात्रों से शुल्क के रूप में अधिक लिये गए राशि को लौटाने का लिखित आश्वासन दिया. मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी के जिला संयोजक विमान सिंह, विद्युत साहा, अमित कुमार पाल, राहुल कुमार,मोहन कुमार, नयन कुमार दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >