सरैयाहाट : वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार एवं वीरवा रांची द्वारा सरैयाहाट प्रखंड के मंडलडीह पंचायत में पर्यावरण जागरूकता शिविर आयोजित की गयी. जिसमे लोगों को वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने की अपील की गई और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात कही गई.
कार्यशाला में जैविक कीट एवं वर्मी कम्पोस्ट के बारे से विस्तृत जानकारी दी गई. शिविर में विकास उदय केन्द्र संस्था के सचिव संजय कुमार यादव ने जैविक खाद के प्रयोग के बारे में किसानों को बताया और लोगों से एक- एक वृक्ष घर के आस-पास लगाने की सलाह दी.
