दुमका : संताल परगना स्थापना दिवस के अवसर पर दिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति द्वारा मंगलवार को समारोह आयोजित कर मनाया गया. बालेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सिदो कान्हू व तिलकामांझी के स्मारक पर मालार्पण कर किया गया.
इसके बाद दिसोम मांझी थान परिसर में स्थापना दिवस पर एक परिचरचा आयोजित की गई. जिसमें संताल परगना अधिनियम, संताल पुलिस रूल, संताल परगना सेटेलमेंट रेगुलेशन, संताल सिविल रूल, संताल परगना जस्टिस रेगुलेशनव एसपीटी एक्ट पर परिचरचा कर आर्थिक स्थिति पर दु:ख प्रकट किया गया. मौके पर सतीश सोरेन, बैद्यनाथ हांसदा, सनातन किस्कू, चंद्रमोहन हांसदा, सुभाष चंद्र सोरेन, महेंद्र मुर्मू, रविंद्र टुडू ,सागेन हेंब्रम, सुधीर मुर्मू, सीता रानी मरांडी आदि मौजूद थे.
बच्चे के साथ गायब हुई महिला बरामद : दुमका. शहर के टीन बाजार इलाके से बीते 6 दिसंबर से अपने दो बच्चों के साथ गायब युवती को नगर थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है, हालांकि युवती और उसके प्रेमी का दावा है कि वह दोनों खुद ही दुमका आये हैं. मंगलवार को नाटकीय घटनाक्रम में युवती अपने दोनों बच्चों और प्रेमी जितेन्द्र कुमार पंडित के साथ नगर थाना पहुंच गयी. जिसकी खबर फैलने पर थाना में भीड़ लग गयी. वहीं पुलिस पूछताछ में जुट गयी है.
