गबन के आरोपित पर हुई प्राथमिकी दर्ज
महगामा : महगामा में कुक्कुट पालन के नाम पर राशि की निकासी को लेकर गबन का मामला दर्ज किया गया है. जिला पशुपालन पदाधिकारी भारतेेंदु प्रसाद ने गबन के मामले में नयानगर के वसीम अकरम पर गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वसीम सदभावना स्वयं सहायता समूह के सचिव का बेटा है. सदस्यों को झांसा […]
महगामा : महगामा में कुक्कुट पालन के नाम पर राशि की निकासी को लेकर गबन का मामला दर्ज किया गया है. जिला पशुपालन पदाधिकारी भारतेेंदु प्रसाद ने गबन के मामले में नयानगर के वसीम अकरम पर गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वसीम सदभावना स्वयं सहायता समूह के सचिव का बेटा है.
सदस्यों को झांसा देकर फर्जी ढंग से बैंक से राशि की निकासी किये जाने का आरोप था. जांच के बाद उपायुक्त के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वसीम अकरम द्वारा कुल 14 महिलाओ को अनुदान की राशि के रूप में 50 हजार रुपये दिया गया था. कुल सात लाख की राशि स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को मिलना था. लेकिन चेक मे दस्तख्त कराकर राशि की निकासी कर ली गयी. महगामा थाना मे प्राथमिकी दर्ज हो गयी है.
महगामा :योजना बनाओ अभियान को लेकर प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. स्लाइड के माध्यम से प्रशिक्षण पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को प्रशिक्षण दिया गया. डीआरडीए से आये पुरूषोत्तम कुमार व आदिप कुमार ने मौजूद कर्मियों को प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि गांव में योजनाओं के चयन करने को लेकर एक टीम का गठन किया जाएगा.
योजना अब गांव में बनेगी. जो योजना ज्यादा जरूरी होगी, उस योजना का चयन गांव की उपयोगिता को ध्यान में रखकर किया जाएगा. प्रशिक्षकों ने बताया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक रूप से गांव को पहुंचे. लाभकारी योजना का चयन हो आदि को लेकर जानकारी दी गयी.बीडीओ उदय कुमार,बीपीओ आलोक कुमार,एलइओ मीरा झा आदि थे.