?????. ???????? ???? ???? ????, ???? ????

हादसा. असंतुलित होकर ट्रक पलटा, चालक घायल प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ादुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क पर लांगोपहाडी मोड़ के पास एक चिप्स लोड ट्रक असंतुलित हो कर पलट गया. जिससे चालक घायल हो गया. ट्रक चालक की पहचान बागदहा अंतर्गत डुमा गांव का निवासी संतोष चौधरी के रूप में की गई है. घायल चालक को परिजनों ने ग्रामीणों […]

हादसा. असंतुलित होकर ट्रक पलटा, चालक घायल प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ादुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क पर लांगोपहाडी मोड़ के पास एक चिप्स लोड ट्रक असंतुलित हो कर पलट गया. जिससे चालक घायल हो गया. ट्रक चालक की पहचान बागदहा अंतर्गत डुमा गांव का निवासी संतोष चौधरी के रूप में की गई है. घायल चालक को परिजनों ने ग्रामीणों को मदद से मोहुलपाहाड़ी मसीही अस्पताल मे भर्ती कराया. ट्रक के पलटने से सड़क जाम हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहूंची और एक जेसीबी की मदद से सड़क से ट्रक को साइड कर आवागमन चालू कराया. प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार ट्रक सरसडंगाल से चिप्स लोड लेकर दुमका की ओर जा रहा था. जभी तेज गति के कारण असंतुलित होकर लांगोपहाडी मोड के पास ट्रक पलट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >