??????? ?? ??? ???????????? ?? ?????? ???? ????

मिहिजाम के तीन प्रतिभागियों ने लहराया अपना परचम मिहिजाम . जामताड़ा में 21 दिसंबर को आयोजित सातवीं झारखंड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में मिहिजाम के तीन प्रतिभागियों ने अपना परचम लहराया. मिहिजाम समेत रेलनगरी चित्तरंजन का नाम रौशन किया. इनमें छह किमी रेस में द्वितीय स्थान पर महेन्द्र यादव रजत पदक, दो किमी रेस में तृतीय […]

मिहिजाम के तीन प्रतिभागियों ने लहराया अपना परचम मिहिजाम . जामताड़ा में 21 दिसंबर को आयोजित सातवीं झारखंड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में मिहिजाम के तीन प्रतिभागियों ने अपना परचम लहराया. मिहिजाम समेत रेलनगरी चित्तरंजन का नाम रौशन किया. इनमें छह किमी रेस में द्वितीय स्थान पर महेन्द्र यादव रजत पदक, दो किमी रेस में तृतीय स्थान पर असलम अंसारी कास्य पदक एवं आठ किमी महिला वर्ग की रेस में द्वितीय स्थान पर बुलबुल कुमारी ने रजत पदक पुरस्कार प्राप्त किया है. इसी खुशी में मंगलवार को रिच मोण्ड स्पाइडर ऐथलेटिक क्लब ने सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया. बता दे सभी ऐथलेटिक इसी क्लब के सदस्य है और सभी चित्तरंजन के ओवल मैदान में प्रशिक्षण लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >