ओके… सार्वजनिक स्थल व वार्डों में लगेंगे डस्टबीन -नगर परिषद के मासिक बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय-पीसीसी सड़क व नाली नहीं बनने वाले वार्डों की पार्षदों से मांगी गयी सूचीमिहिजाम : नगर परिषद कार्यालय भवन में मंगलवार को मासिक बोर्ड की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी ने की. बैठक में नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक सह एसडीओ नवीन कुमार उपस्थित हुए. कई महीनों बाद आयोजित इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किये गये व कई फैसले लिए गये. सफाई के मामले में सभी वार्ड पार्षदों से अपनी वार्डो में विशेष सफाई अभियान का ब्योरा लिया गया. वार्ड पार्षदों ने बताया कि हमारे यहां अभी तक सफाई नहीं हुई है. इसके अलावा नाली में स्लेब नहीं होने की भी बात बतायी गयी. पार्षदो ने नाली में स्लेब लगाने की मांग की. नगर परिषद के विभिन्न सार्वजनिक स्थल एवं वार्डो में तीन-तीन डस्टबीन के साथ 10 छोटे-छोटे डस्टबीन देने पर सहमति बनी. सफाई के लिए पूर्व में ठेला रिक्शा को कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया. प्रत्येक वार्ड में वार्ड का बोर्ड लगाने एवं हेंडीलवाला झाडू आदि खरीदने का प्रस्ताव लिया गया. इसके अलावा जहां पीसीसी सड़क एवं नाली नहीं बन सका है उन वार्डो में नाली व पीसीसी सड़क बनाने की सूची वार्ड पार्षदों से मांगी गयी. दो नए ट्रैक्टर, ऑटो ट्रीपर एवं कचरा उठाने के लिए जेसीबी की खरीदारी का प्रस्ताव लिया गया. बैठक में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर परिषद में पूर्व में 240 शौचालय बनाने के अलावा नए वर्ष में 875 शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया. अभी तक मात्र 17 शौचालय ही बनाये गये और 63 आवेदन ही कार्यालय में जमा किये गये हैं. खाद्य आपूर्ति के तहत राशन कार्ड में व्यापक गड़बड़ी को लेकर चर्चा की गयी. कार्यपालक ने कहा कि जिनका कार्ड में गलत नाम या कोई सरकारी नौकरी पेशा वाला का नाम लाभुक में चढ़ा है. उन्हें चिह्नित कर सूची से हटाया जाय. इसके अलावा शहर के सभी वार्डो में खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को मरम्मत करने एवं नए लाइट को लगाने का प्रस्ताव लिया गया. इसके अलावा 31 दिसम्बर 2014 में सेवानिवृत नगर परिषद कर्मी सुमित्रा हाड़ी एवं चम्पा हाड़ी का ग्रेजुएटी भुगतान को दो किस्तों में करने का प्रस्ताव पारित हुआ. बैठक में कर वसूली पर विशेष ध्यान देने, मिहिजाम वनस्पति लिमिटेड का बकाया कर समेत अंजनी फैक्ट्री पर कर का शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया गया. इसके साथ वार्डो में जितने भी व्यावसायिक दुकान है उनकी सूची तैयार करने के लिए वार्ड पार्षद को जिम्मा दिया गया ताकि सभी दुकानों से कर की वसूली की जाय. इस मौके पर नगर परिषद के कनीय अभियंता सरयु रविदास, नगर परिषद उपाध्यक्ष सलील रमण, वार्ड पार्षद रुबली मुर्मू, आलोक मिस्त्री, रीता देवी, द्वारिका प्रसाद महतो, सुमिता राय, विजय मिस्त्री, ओम प्रकाश साव, कार्यालय सहायक कर्मी विजय सिंह, झिमली मजूमदार, आशा देवी, शांति देवी, निलोफर बेगम, शुभाशिष चन्द्र, संजू महतो, रमा दास, प्रकाश रजक आदि मौजूद थे.
???... ????????? ???? ? ??????? ??? ?????? ???????
ओके… सार्वजनिक स्थल व वार्डों में लगेंगे डस्टबीन -नगर परिषद के मासिक बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय-पीसीसी सड़क व नाली नहीं बनने वाले वार्डों की पार्षदों से मांगी गयी सूचीमिहिजाम : नगर परिषद कार्यालय भवन में मंगलवार को मासिक बोर्ड की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी ने […]
