?????? ??? ????? ???????? ?? ??????

मुखिया एवं वार्ड समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विजय जुलूस निकाला. बुधवार को भोराबाद पंचायत के नवनिर्वाचत मुखिया धुमै मुर्मू एवं वार्ड सदस्य देवनारायण महतो ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला. समर्थकों ने आतिशबाजी की. एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी. […]

मुखिया एवं वार्ड समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विजय जुलूस निकाला. बुधवार को भोराबाद पंचायत के नवनिर्वाचत मुखिया धुमै मुर्मू एवं वार्ड सदस्य देवनारायण महतो ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला. समर्थकों ने आतिशबाजी की. एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी. पंचायत क्षेत्र में घूम-घूम कर समर्थकों का आर्शीवाद लिया एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर हीरालाल मुर्मू, प्रकाश मुर्मू, झकसु राय, लखन महतो, विजय सिन्हा, नरेश यादव, जयदेव राय, अनिल राउत सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे. —————————फोटो-15 बासुकिनाथ जनप्रतिनिधि-02——————— पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >