???? ?? ?????? ?? ???? ???????????? ?? ?? ????

धरना की तैयारी को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक प्रतिनिधि, दुमका जिला कांग्रेस कमिटि द्वारा 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें केंद्र सरकार के दमनात्मक एवं बदले की भावना की नीति के विरूद्ध धरना प्र्दशन के माध्यम से […]

धरना की तैयारी को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक प्रतिनिधि, दुमका जिला कांग्रेस कमिटि द्वारा 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें केंद्र सरकार के दमनात्मक एवं बदले की भावना की नीति के विरूद्ध धरना प्र्दशन के माध्यम से राज्यपाल को मांगों का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने इसके सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया. बैठक में काठीकुंड अंतर्गत तेलियाचक बाजार पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया होपना किस्कू का स्वागत जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर किया. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि 30 दिसंबर को सदर प्रखंड के कुमड़ाबाद में एक वनभोज आयोजित की जायेगी. जिसमें प्रमंडल के सभी कांग्रेसी विधायक मौजूद रहेंगे. बैठक का समापन दुमका दर्पण के पत्रकार राहुल प्रियदर्शी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन धारण कर किया गया. मौके पर प्रेम कुमार साह, संजीत कुमार सिंह, जय प्रकाश शर्मा, शहरोज शेख, छवि बागची, पुष्पा हिम्मतसिंहका, छवि दास, नरेश तूरी, सत्या कुमार, भगवान दास मुरमू, भगवान साह, सीताराम मंडल, संतोष कुमार सिंह, मुन्ना अंसारी आदि मौजूद थे. ………………फोटो 16 दुमका 20बैठक करते कांग्रेसी कार्यकर्ता……………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >