?????? ??? ??? ????? ?? ???? ??? ??? ?? ?? ???, ?? ????

गोड्डा में तेल टैंकर की चपेट में आकर एक की मौत, एक घायल तसवीर:39 मे तेल टैंकर, 40 में घायल कीसंवाददाता, गोड्डा गोड्डा के पाड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के भटौंधा में मंगलवार को तेल टैंकर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक गोड्डा के कुरमीचक गांव का रहनेवाला उमेश रविदास था. घटना […]

गोड्डा में तेल टैंकर की चपेट में आकर एक की मौत, एक घायल तसवीर:39 मे तेल टैंकर, 40 में घायल कीसंवाददाता, गोड्डा गोड्डा के पाड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के भटौंधा में मंगलवार को तेल टैंकर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक गोड्डा के कुरमीचक गांव का रहनेवाला उमेश रविदास था. घटना को लेकर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तेल टैंकर के चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोड्डा की ओर बाइक से घर लौट रहा था. इसी बीच गोड्डा की ओर आ रही तेल टैंकर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. घटनास्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया है. जबकि घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >