?? ?? ??????? ???? ??? ???? ??? ????? ?? ?????

नप को विभिन्न मदों में मिले चार करोड़ के आवंटन शहरी परिवहन व्यवस्था के लिए मिला लगभग 1.5 करोड़ का आवंटन वहीं नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए मिले 1.32 करोड़ रुपयेसंवाददाता, दुमकादुमका नगर परिषद को नगर विकास विभाग से विभिन्न मदों में हाल के दिनों में चार करोड़ रुपये के आवंटन प्राप्त हुए हैं. […]

नप को विभिन्न मदों में मिले चार करोड़ के आवंटन शहरी परिवहन व्यवस्था के लिए मिला लगभग 1.5 करोड़ का आवंटन वहीं नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए मिले 1.32 करोड़ रुपयेसंवाददाता, दुमकादुमका नगर परिषद को नगर विकास विभाग से विभिन्न मदों में हाल के दिनों में चार करोड़ रुपये के आवंटन प्राप्त हुए हैं. सबसे अधिक राशि शहरी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बनी है. शहरी परिवहन व्यवस्था के मद में व्यय के लिए एक आवंटन 1 करोड़ 43 लाख 39 हजार 310 रुपये का प्राप्त हुआ है, तो दूसरा आवंटन लगभग 10.67 लाख रुपये का. वहीं नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए विभाग ने दो अलग-अलग मदों से एक करोड़ बत्तीस लाख रुपये का लगभग आवंटन भेजा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के बाबत स्वच्छता संबंधी योजनाओं के लिए 8.05 लाख रुपये का आवंटन दिया गया है. ई-रिक्शे की खरीद के लिए भी लगभग दस लाख रुपये विभाग ने उपलब्ध करवाया है. इसके अलावा 14वें वित्त आयोग के तहत जेनरल बेसिक ग्रांट के रूप में प्रथम किस्त के तौर पर 83.88 लाख रुपये का आवंटन भेजा गया है……………………………..वधशाला के निर्माण के लिए भी मिली राशिउपराजधानी दुमका में अभी सड़क के किनारे जहां-तहां वधशाला चल रहा है. इसे देखते हुए वधशाला निर्माण के लिए भी सरकार ने नगर परिषद को आवंटन भेजा है. वधशाला का निर्माण कराने के लिए सरकार ने 6.71 लाख रुपये का आवंटन भेजा है………………………..इन मदों में प्राप्त हुआ आवंटन (राशि लाख में)शहरी परिवहन 143.39 शहरी परिवहन 10.66 नागरिक सुविधा 10.66 नागरिक सुविधा 121.33 स्वच्छता 8.05 ई-रिक्शा 9.8414वें वित्त 83.88 वधशाला निर्माण 6.71

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >