?????? ?????? ?? ??? ??????? ????

रोजगार सेवकों की हुई समीक्षा बैठक शिकारीपाड़ा. शिकारीपाड़ा प्रखंड में मनरेगा के तहत चल रहे योजनाओं की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को रोजगार सेवकों के साथ बीडीओ अमित बेसरा ने एक बैठक की. जिसमें काम की तलाश में मजदूर पलायन न करें, इसके लिए प्रत्येक गांव मे कम से कम एक योजना शुरू करने, वित्तीय […]

रोजगार सेवकों की हुई समीक्षा बैठक शिकारीपाड़ा. शिकारीपाड़ा प्रखंड में मनरेगा के तहत चल रहे योजनाओं की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को रोजगार सेवकों के साथ बीडीओ अमित बेसरा ने एक बैठक की. जिसमें काम की तलाश में मजदूर पलायन न करें, इसके लिए प्रत्येक गांव मे कम से कम एक योजना शुरू करने, वित्तीय वर्ष 2012-13 और 2014-15 तक के सभी योजनाओ को अविलंब पूर्ण करवाने तथा मानव दिवस के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्यों को करवाने का निर्देश सभी रोजगार सेवकों को दिया. मौके पर बीपीओ अजय कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता अनंत कुमार भंडारी तथा कनीय अभियंता व रोजगार सेवक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >