????? ?? ???? ?? ????? ???? ?? ??? ????

खेतों को सींच कर मिसाल कायम कर रहा गणेश * मनरेगा से मिली सिंचाई कूप से उसके साथ-साथ दूसरे के खेत भी हो रहे हैं हरे भरेदो साल से नहर में नहीं आ रहा पानीकिसान भगवान भराेसे कर रहे खेतीप्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर के गणेश मंडल ने अपने साथ-साथ पड़ोसियों के खेतों को भी सींच कर हरा-भरा […]

खेतों को सींच कर मिसाल कायम कर रहा गणेश * मनरेगा से मिली सिंचाई कूप से उसके साथ-साथ दूसरे के खेत भी हो रहे हैं हरे भरेदो साल से नहर में नहीं आ रहा पानीकिसान भगवान भराेसे कर रहे खेतीप्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर के गणेश मंडल ने अपने साथ-साथ पड़ोसियों के खेतों को भी सींच कर हरा-भरा बना दिया है. दरअसल मनरेगा योजना से सुखजोड़ा पंचायत के स्कूल टोला निवासी गणेश मंडल ने एक सिंचाई कूप का निर्माण कराया है. उसी कूप से पटवन कर गणेश ने अपने खेतों में हरियाली लायी ही है और अपने पड़ोसी किसानों को भी पटवन का लाभ दिलाकर अच्छी मिशाल पेश कर रहे हैं. वर्ष 2014 में उन्हें मनरेगा से एक सिंचाई कूप का आवंटन हुआ है. सिंचाई कूप के आसपास गणेश मंडल व दूसरे के खेत हैं. उस कूप के सहारे गणेश ने बैंगन, टमाटर, आलू, कद्दू आदि की खेती की है और अच्छी खासी कमाई भी कर रहे है़ं साथ ही उसने पड़ोसियों को भी खेती करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इस साल बाजार में जब बैंगन की कीमत चालीस रुपये किलोग्राम बिक रही थी, उसी समय से वह बैंगन बेच रहा है़ घर के नजदीक खेत रहने से घर से बच्चे व महिलाएं भी खेती के काम में सहयोग करते हैं. गणेश ने बताया कि सुखजोड़ा में नहर भी है लेकिन नहर में दो दशक से पानी का आना बंद हो गया है. जिससे यहां के किसान भगवान के भरोसे हैं. ……………………………………फोटो 11 रानीश्वर 03 व 04 03. लहलहाते बैंगन की खेत में गणेश व उसका परिवार.04. गणेश मंडल………………………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >