???? ????? ?? ??????? ?????? ???????? ?? ??? ??? ???????

बिना बिजली के प्रज्ञा केंद्र संचालकों को हाे रही परेशानीप्रतिनिधि, बिंदापाथर फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रज्ञा केंद्र संचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड के सभी पंद्रह पंचायतों में प्रज्ञा केन्द्र संचालन तो शुरू हो गया है. मगर कई पंचायतों में अब तक बिजली नहीं पहुंचने से काफी परेशानियाें का सामना […]

बिना बिजली के प्रज्ञा केंद्र संचालकों को हाे रही परेशानीप्रतिनिधि, बिंदापाथर फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रज्ञा केंद्र संचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड के सभी पंद्रह पंचायतों में प्रज्ञा केन्द्र संचालन तो शुरू हो गया है. मगर कई पंचायतों में अब तक बिजली नहीं पहुंचने से काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है. संबंध में वीएलई बिल्लु पाल, संजय मंडल, पानेश्वर मुर्मू, अशोक मंडल सहित अन्य ने बताया कि जिस पंचायत में बिजली पहुंची है वहां भी आपूर्ति कम होने से परेशानी होती है. वहीं पंचायत कार्यालय में नेट नहीं रहने के कारण कार्य करने में काफी परेशानी होती है. इन लोगों ने विभाग से आग्रह किया कि जल्द से जल्द सोलर एवं वीसेट की व्यवस्था पंचायतों में की जाय ताकि लोगों को सभी सुविधा मिल सके.कहते हैं जिला को-ऑर्डिनेटर संबंध में जिला को-ऑर्डिनेटर पंकज कुमार कपूर ने कहा कि सभी वीएलई से पंचायत की व्यवस्था की जानकारी लेकर संबंधित विभाग को भेज दी गयी है. जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >