अपराध. रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने वाला गया जेल सरैयाहाट. सरैयाहाट थाना पुलिस ने गुरूवार को रंगदारी व मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में नावाडीह-दिग्घी गांव के केलू हाजरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डुमरथर गांव के कारू यादव दिग्घी गांव में दुध बेचने का काम करता है. दुध बेचकर वह दिग्घी बस पड़ाव के निकट एक सेलून में बाल कटाने के लिए रूका था. इसी बीच आरोपी केलू हाजरा ने आकर रंगदारी मांगने लगा और नहीं देने पर उक्त दुधवाले को लात, घुसो व लाठी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. इस मारपीट से घायल कारू यादव को ईलाज के लिए सरैयाहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया. पुलिस ने थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त केलु हाजरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
?????. ??????? ???? ???? ?? ?????? ???? ???? ??? ???
अपराध. रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने वाला गया जेल सरैयाहाट. सरैयाहाट थाना पुलिस ने गुरूवार को रंगदारी व मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में नावाडीह-दिग्घी गांव के केलू हाजरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डुमरथर गांव के कारू यादव दिग्घी गांव में दुध […]
