????? ? ????????? ?? ??? ???? ??? ??? ????

अपराध व अपराधियों के लिए जिले में जगह नहींमासिक क्राइम मीटिंग में एसपी ने कहाथाना प्रभारी सूचना तंत्र करें मजबूतपब्लिक से साथ बनाएं अच्छा संबंधमामले में निष्पादन में बरती कोताही तो होगी कार्रवाई फोटो : 10 जाम 03 मासिक क्राईम मिटिंग करते पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह, 04 उपस्थित थाना प्रभारीनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा पुलिस अधीक्षक […]

अपराध व अपराधियों के लिए जिले में जगह नहींमासिक क्राइम मीटिंग में एसपी ने कहाथाना प्रभारी सूचना तंत्र करें मजबूतपब्लिक से साथ बनाएं अच्छा संबंधमामले में निष्पादन में बरती कोताही तो होगी कार्रवाई फोटो : 10 जाम 03 मासिक क्राईम मिटिंग करते पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह, 04 उपस्थित थाना प्रभारीनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें श्री सिंह ने सभी थाना प्रभारियों से केस के अनुशंधान के बारे में जानकारी प्राप्त की. साथ ही उन्होंने यूडी केस सहित अन्य मामलों के निष्पादन में देरी होने पर संबंधित थाना प्रभारी और केस के आइओ पर कार्रवाई की बात कही. इसके अलावे बाइक चोर गिरोह पर विशेष सर्तकता बरतने के भी निर्देश दिये. श्री सिंह ने अवैध खनन और अवैध कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया. कहा कि जिले में अपराधी और अपराध के लिये कोई जगह नहीं है. वहीं उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सूचना तंत्र मजबूत करने समेत जनता से बेहतर संबंध बनाने पर भी जोर दिया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा, पुलिस निरीक्षक बाल्मिकी सिंह, अमरनाथ ठाकुर, सारजेंट मेजर आनंद राज खालको, थाना प्रभारी रवि ठाकुर, अजय सिंह, मंगल कुजूर, सुरेंद्र कुमार, विजया कुजूर सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >