दुमका बस स्टैंड परिसर में लगा गंदगी का अंबार, गंदगी व बदबू से परेशान हैं लोग नगर प्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी दुमका के बस स्टैंड परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जिससे हर रोज बड़ी तादाद में पहुंचने वाले यात्रियों को यहां की गंदगी के साथ-साथ भंयकर बदबू का भी सामना करना पड़ रहा है. शहर का एक मात्र बस स्टैंड होने की वजह से हर रोज सैकड़ों बसें यहां से खुलती है और दिन रात हजारों यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है. इन यात्रियों द्वारा जहां-तहां बेकार कूड़ा-कचरा प्लास्टिक आदि पदार्थ फेंके जाते हैं, जो धीरे-धीरे जमा हो जाता है और उसमें से सड़ांध आने लगती है. गंदगी फैलाने वालों में दुकानदारों का भी कम योगदान नही है. आसपास दुकान लगाने वाले अपने बचे बेकार खाद्य पदाथों को सड़क किनारे ही फेंक देते हैं. जिस कारण भयंकर बदबू आती है. सबसे बुरा हाल बस स्टैंड के पीछे सरकारी बस स्टैंड जाने वाली मुख्य सड़क की है. यहां गंदगी एवं बदबू का यह आलम यह है कि गुजरने वालों लोगों को नाक पर रूमाल रख कर आना-जाना करना पड़ता है. कहते हैं लोग’यहां प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना होता है. कुछ यात्री तो सफाई का ध्यान रखते है, लेकिन कई लोग जहां-तहां गंदगी भी फैलाते हैं और पेशाब भी कर देते हैं. जिससे हर वक्त भंयकर बदबू आती रहती है.’ रॉकी कुमार’बस स्टैंड परिसर में ही शौचालय है, यह भी बदबू फैलने का एक कारण है. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग डस्टबीन का उपयोग न करके इधर-उधर कचरा फेंक देते हैं, जिससे यह परिसर गंदा हो जाता है. लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा.’मो सलाउद्दीन’बस स्टैंड परिसर के होटलों व नश्ते के दुकानदारों द्वारा कोयले की राख एवं बचे हुए खाने को इधर-उधर फेंक दिया जाता है. जिससे सड़ांध उत्पन्न होने लगती है और मुख्य मार्ग भी गंदा हो गया है. इस गंदगी में बैठकर ही हमलोग अपना सामान बेचने को विवश हैं. मनोज प्रसाद साह, व्यापारी…………………………………………..फोटो 09 दुमका 3030. बस स्टैण्ड मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी………………………………………….
????? ?? ?????? ????? ??? ??? ????? ?? ?????,
दुमका बस स्टैंड परिसर में लगा गंदगी का अंबार, गंदगी व बदबू से परेशान हैं लोग नगर प्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी दुमका के बस स्टैंड परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जिससे हर रोज बड़ी तादाद में पहुंचने वाले यात्रियों को यहां की गंदगी के साथ-साथ भंयकर बदबू का भी सामना करना पड़ रहा है. […]
